How to register for CSC and do CSC login in 2020?

CSC Login

CSC क्या है?

Common Service Centre भारत सरकार के Digital India Programme को लागू करने में एक अभिन्न योगदान दे रहे है|

CSC के माध्यम से देश के नागरिको को, जो कि गांव में एवं दूर क्षेत्रो में रहते हैं उन तक सरकार एवं गैर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सेवाए दी जा रही है|

इन सेंटर द्वारा विभिन्न G2C (सरकार से नागरिक) और अन्य B2C (व्यवसाय से नागरिक) सेवाए प्रदान की जाती है|

यह सेंटर front end पर सर्विस प्रदान करते है| यह services सरकार, सोशल एवं प्राइवेट सेक्टर द्वारा प्रदान की जाती है|

यह services विभिन्न क्षेत्रों में दी जाती है जैसे की कृषि, शिक्षा, मनोरंजन , FMCG products, बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विसेज इतियादी|

CSC Login

Common Service Centre को जन सुविधा केंद्र के नाम से भी जाना जाता है|

यह सेंटर प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण , कसबे एवं शहरी क्षेत्रो में खुले हुए है|

CSC केंद्र स्थानीय कुशल उद्यमी द्वारा चलाये जाते है ताकि स्थानीय आबादी को रोजगार के अवसर मिल सके|

इन कुशल उद्यमी को VLE यानि की Village Level Entrepreneur कहते है|

यह सेंटर विभिन्न सेवाए प्रदान करता है जैसे की यह आपको नया आधार कार्ड के आवेदन के लिए, PAN Card के आवेदन के लिए , Passport या फिर election के voter id card बनाने से सम्बंधित सेवा प्रदान करता है|

इस सेंटर पर आकर लोग इन सभी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते है|

यह CSC centre insurance सम्बंधित सेवाए भी प्रदान करते है|

CSC e-Governance Services India Limited एक Special Purpose Vehicle (CSC SPV) है जो कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत शामिल हुआ है|

CSC SPV का उद्देश्य Common Service Centre के कार्यान्वयन की निगरानी करने गया है|

इस कार्यक्रम का केंद्रबिंदु (Focus) परिवर्तन लाना है ताकि IT(India Talent)+IT (Information Technolgy)=IT (India Tomorrow) को साकार किया जा सके|

CSC कैसे काम करता है?

CSC स्थानीय आबादी को सरकारी विभागों, बैंको, insurance कंपनी एवं प्राइवेट सेक्टर को IT services से जोड़ता है|

VLE क्या है ?

VLE -Village Level Entrepreneur होता है जो CSC के माध्यम से सरकारी एवं गैर सरकारी सेवाए उपभोक्ता को उपलब्ध कराता है CSC outlet के माध्यम से|

VLE Registration

Village Level Entrepreneur का CSC Registration निचे दिए गए निर्देश अनुसार होगा :

१.आप CSC Portal https://register.csc.gov.in/ पर जाइये और होमपेज पर दर्शाये Apply पर New Registration बटन पर क्लिक करिये|

२.अपना मोबाइल नंबर और ईमेल-id डाल कर सत्यापित करे| इसके बाद आपको अपना नाम, जन्म की दिनांक, लिंग ,जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे है वह चुनिये| आप अपना authentication टाइप चुन कर Captcha भर कर submit करे|

३. इसके बाद आपको अपनी निजी जानकारी डालनी होगी| इसके अलावा आपको kiosk, बैंकिंग और अपनी PAN की जानकारी भी डालनी होगी |

नोट:कृपया सारी Terms and condition अवश्य पढ़े |

४.अपनी डिटेल्स की समीक्षा करने के बाद submit button पर क्लिक करे, इसके बाद आपकी application reference id बन जाएगी|

५. आपके द्वारा की गयी application का acknowledgement आपके ईमेल पर मिलेगी जो आपने CSC registration के दौरान डाली थी|

६. यह बेहद जरूरी है की आप form को डाउनलोड करके उसकी एक कॉपी निकटतम CSC सेंटर पर District Manager को दे इसके अलावा आपको स्वयं अभिप्रमाणित दस्तावेज जैसी की cancelled cheque/Passbook, Pancard भी उपलब्ध कराना होगा इसके अलावा आपकी एक फोटो भी चाहिये होगी|

७. अब आपकी एप्लीकेशन की समीक्षा की जाएगी और अगर सब सही पाया जाता है तो आपको digiMail credentials मिल जायेंगे, इसी मेल पर आपको CSC Connect credentials भी मिलेंगे|

८.यदि आपकी application किसी कारण वश सही नहीं पायी जाती तो आपको आपके मेल पर इसकी जानकारी दे दी जाएगी|

नोट : आप अपनी application में की गयी त्रुटियों को सुधार कर फिर से registration के लिए आवेदन कर सकते है |

CSC Login कैसे करे?

१. CSC Login करना बेहद आसान है, आपका VLE registration समाप्त होने के बाद अगर आप एक VLE बन जाते है तो आप CSC Login कर सकते है|

२.आपको लॉगिन करने के लिए digital seva portal पर जाना है, और यहाँ पर आपको Digimail पर click करना है|

३. आप सीधे भी digimail को इस्तेमाल कर सकते है, इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है

https://mail.digimail.in/

४. आप अपना username और password डाल कर sign in कर सकते है|

CSC Locator क्या है

आप CSC Locator की मदद से अपने आस-पास के नजदीकी CSC Centre का पता कर सकते है}

CSC Locator का इस्तेमाल कैसे करे?

आपको CSC Locator का इस्तेमाल करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है https://locator.csccloud.in/

फिर आपको State Name में जाकर आपको अपना राज्य चुनना है|

अब आपको District Name में जाकर अपने जिले का नाम डालना है|

अब आपको Sub-district चुनना है|

फिर अपना पता, नजदीकी पता VLE Address में डालकर आस-पास के सभी CPC सेंटर की जानकारी पा सकते है|

CSC Contact Details

अगर आपको CSC से संभंधित कोई भी समस्या या प्रश्न है तो आप उनकी helpline नो. या ईमेल पर उनसे संपर्क कर सकते है;

CSC Helpline No. 1800-121-3468

ईमेल id : helpdesk.csc.gov.in

What is full form of VLE?

Village Level Entrepreneur.

How to register for CSC?

CSC registration के लिए आपको https://register.csc.gov.in/ पर जाकर आपके रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित जानकारी भरनी होगी और साथ में कुछ दस्तावेज भी उपलोड करने होंगे जिसकी जानकारी ऊपर पोस्ट में दी है |

What is CSC?

CSC यानि की Common Service Centre के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी एवं गैर सरकारी services दी जाती है जो की कृषि, शिक्षा, मनोरंजन , FMCG products, बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विसेज इतियादी से सम्बंधित होती है |

Related post:

SSPY UP Pension List

VLE RAP Registration

You Might Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *