What is an IP Address|IP Address क्या है ?

हर एक मशीन जो की एक network का हिस्सा होती है उसको पहचानने के लिए एक unique identifier का इस्तेमाल होता है| जैसे की हम किसी को कोई पत्र भेजते है तो हमारे पास उसके घर का पता होना आव्यशक है तभी वो पत्र हम उस व्यक्ति के घर भेज पाएंगे|

यहाँ पर घर का पता एक unique identifier की तरह काम कर रहा है|

इसी प्रकार से एक Computer से दूसरे Computer को data भेजने के लिए unique identifier का होना अति आव्यशक है तभी हम कोई data भेज पाएंगे |

आज के समय में ज्यादातर network, जो की सभी computer जो की Internet पर है TCP/IP Protocol का इस्तेमाल करते है communication के लिए|

इस protocol के तहत हर Computer का unique identifier IP Address होता है|

Types of IP Address

IP Address के दो standard इस्तेमाल होते है, जो की निम्नानुसार है:

  1. IPv4
  2. IPv6

सभी computers में IPv4 standard इस्तेमाल होता है हालांकि आज कल IPv6 का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है |

चलिए जानते है की यह IPv4 और IPv6 क्या है?

IPv4 32 binary bit का इस्तेमाल करता है जिससे एक unique address बनता है उस network पर| IPv4 address को 4 नम्बरो से दर्शाया जाता है जिनके बीच में डॉट (.) होती है|

हर एक नंबर decimal सिस्टम को दर्शाता है हर एक 8 digit binary number के लिए जिसे octet भी कहा जाता है|

चलिए इसे उदहारण से समझते है |

8 digit binary नंबर को अधिकतम 255 decimal से दर्शाया जाता है|

11111111 =>255 (यहाँ 11111111 binary में और 255 decimal system में है)|

IPv4 standard का उदहारण =>255.254.252.200

IPv4 में अधिकतम 2^ 32 = 4294967296 address हो सकते है|

IPv6 128 binary bit का इस्तेमाल करता है|

IPv6 address को hexadecimal system में दर्शाया जाता है जिसके 8 समूह होते है और colon(:) से विभाजित होते है|

IPv6 का उदाहरण => 2002:cdba:0050:0100:0137:1240:3256:8124

IPv6 में अधिकतम 2^ 128 = 3.4028237e+38 address हो सकते है|

Computer को IP Address कैसे मिलता है ?

IP address static या dynamic होता है|

Static IP address आप खुद configure करते है अपनी network settings में जा कर परन्तु ऐसा करने से कभी-कभी IP Address mismatch का issue आ सकता है जिसका कारण एक network में एक से ज्यादा computer या device का एक जैसा IP address हो सकता है जिसकी वजह से यह IP Address mismatch की error आती है|

Dynamic IP Address बहुत ज्यादा इस्तेमाल किये जाते है| यह DHCP (Dynamic Host Configuration Protocol) द्वारा निर्धारित किये जाते है| DHCP एक सर्विस है जो नेटवर्क पे चलता है , यह ज्यादातर नेटवर्क हार्डवेयर पर चलता है जैसे की Router पर या फिर dedicated DHCP server पर |

Related Posts:

What is Cryptography?

You Might Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *