Atal Bhujal Yojana

Atal Bhujal Yojana अटल भूजल योजना भारत सरकार की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है। इसे जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की सहायता से कार्यान्वित किया जा रहा है।

Atal Bhujal Yojana की शुरुआत 25.12.2019 को हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी थी|

Atal Bhujal Yojana क्या है?

हमारे देश में भूजल का अत्यधिक प्रयोग होता है चाहे वह कृषि हो , उद्योग हो या फिर पीने के पानी के लिए|

भूजल का अत्यधिक प्रयोग होने के कारण आज हमारा भूजल संसाधन खतरे में है|

भूजल का गहन और अनियमित उपयोग भूजल के स्तर गिरने का एक बहुत बड़ा कारण है|

भूजल के गिरते स्तर को सुधारने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार ने व्यापक कदम उठाये है|

भूजल स्तर की गिरती समस्या को गंभीरता से समझते हुए और दीर्घकालीन में इस समस्या से निवारण के लिए यह योजना एक बड़ा कदम है|

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर के हितधारकों की भागेदारी के साथ भूजल मांग को कम करने के उपायों पर जोर देने के साथ स्थायी भूजल प्रबंधन का प्रदर्शन करना है|

यह योजना सात राज्यों में लागु होगी| यह योजना जल की कमी वाले क्षेत्रो में लागु होगी जो पहले से ही पहचान लिए गए है|

यह राज्य है गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश|

यह योजना 5 वर्ष की अवधि में लागु की जानी है (2020-21 से 2024-25) |

इस योजना पर होने वाला कुल परिव्यय 6000 करोड़ रूपये है|

You Might Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *