What is tds in hindi?

TDS का मतलब Tax Deducted at Source होता है | TDS Income tax में इस्तेमाल होने वाला एक शब्द है |

TDS in hindi

TDS का हिंदी मतलब स्रोत पर कर कटौती होता है |

What is TDS ?| TDS क्या है ?

टीडीएस इनकम टैक्स एवं केंद्रीय जी.एस.टी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क में इस्तेमाल होता है|

आज हम इनकम टैक्स (Income Tax )से सम्बंधित टीडीएस (TDS ) के बारे में ही बताएंगे |

केंद्रीय सरकार टीडीएस के द्वारा रकम/टैक्स जुटती है | यह टैक्स आपको वेतन देने से पहले ही आपके वेतन में से काट लिया जाता है, यह कटौती एक स्लैब के आधार पे तय की जाती है और यह स्लैब हर साल बजट में पेश किया जाता है |

यह किसी निवेश पर मिले ब्याज पर या कमीशन पर भी काटा जाता है|

टीडीएस शुरू करने का मकसद था स्रोत पर ही टैक्स काट लेना. अगर किसी व्यक्ति को कोई आय होती है तो उस आय से टैक्स काटकर अगर व्यक्ति को बाकी रकम दी जाये तो टैक्स के रूप में काटी गई रकम को टीडीएस कहते हैं |

टीडीएस (TDS) हर आय पर और हर किसी लेन-देन पर लागू नहीं होता है. आयकर विभाग की ओर से कई तरह के अलग-अलग पेमेंट्स पर अलग-अलग रेट्स सुझाव गए हैं |

जो व्यक्ति पेमेंट कर रहा है वह टीडीएस (TDS) भरने के लिए उत्तरदायी है और सरकार के खाते में जमा करना जरूरी है. इन्हें डिडक्टर कहा जाता है. वहीं दूसरी ओर जो व्यक्ति टैक्स काट के भुगतान प्राप्त करता है उन्हें डिडक्टी कहा जाता है. फार्म 26AS एक टैक्स स्टेटमेंट है जिसमें यह दिखाया जाता है कि काटा गया टैक्स और व्यक्ति के नाम या पैन में जमा किया गया है | हर डिडक्टर को टीडीएस (TDS) सर्टिफिकेट जारी करके ये बताना भी जरूरी है कि उसने कितना टीडीएस काटा और सरकार को जमा किया .

कैसे काटा जाता है टीडीएस (TDS ?

कोई भी संस्थान (जो टीडीएस (TDS )के दायरे में आता है) जो भुगतान कर रहा है, वह एक निश्चित रकम टीडीएस (TDS)के रूप में काटता है. जिसकी आय से टैक्स काटा गया है वह भी टीडीएस (TDS) कटने का सर्टिफिकेट प्राप्त करने का अधिकार रखता है.

You Might Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *